फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रक्षाबंधन पर महिलाएं हरियाणा रोडवेज बसों में कर सकेंगी मुफ्त सफर

विज्ञापन
अंबाला शहर ​के वर्कशाप में खड़ी रोडवेज की बसें। संवाद
विज्ञापन
फोटो: 39
विज्ञापन

- 15 साल तक के बच्चों को भी मिलेगा लाभ, 27 अगस्त दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त मध्य रात्रि तक सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। रक्षाबंधन पर हरियाणा सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को राहत दी है। सरकार ने इस बार भी रक्षाबंधन पर महिलाओं और उनके 15 साल तक के बच्चों के लिए हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान करने की घोषणा की है। इस संबंध में चंडीगढ़ के राज्य परिवहन निदेशक कार्यालय की ओर से प्रदेश के सभी रोडवेज डिपो महाप्रबंधकों को लिखित निर्देश जारी कर दिए गए।
निदेशक राज्य परिवहन की ओर से जारी पत्र के अनुसार, मुफ्त यात्रा की यह सुविधा 27 अगस्त 2026 दोपहर 12:00 बजे से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 की रात 12:00 बजे तक लागू रहेगी। यानी बहनें 36 घंटे मुफ्त सफर का लाभ उठा सकेंगी।
विज्ञापन

-
दिल्ली और चंडीगढ़ मार्ग की बसों में भी मुफ्त सफर
यह छूट हरियाणा के भीतर चलने वाली साधारण रोडवेज बसों के साथ-साथ दिल्ली और चंडीगढ़ तक जाने वाली बसों में भी मान्य होगी। महिलाएं अपने 15 वर्ष तक के बच्चों को साथ लेकर बिना कोई किराया दिए यात्रा कर सकेंगी।
विज्ञापन


बसों के फेरे बढ़ाने के निर्देश
त्योहार पर भीड़ को देखते हुए परिवहन विभाग ने सभी जीएम को निर्देश दिए हैं कि यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में बसें सड़कों पर उतारी जाएं। बस स्टैंडों पर यात्रियों के मार्गदर्शन के लिए वर्दीधारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए और उन्हें जनता से नम्रतापूर्वक व्यवहार करने के निर्देश दिए जाएं। भीड़भाड़ को नियंत्रित करने व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से तालमेल बिठाकर बस अड्डों पर पुलिस बल तैनात किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें