फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चालक को बचाते समय खेत में पलटी रोडवेज बस, छह यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना (अंबाला)। हरियाणा रोडवेज की बस गांव खेड़ा के निकट एक बाइक चालक को बचाते हुए अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेतों में करीब छह फुट नीचे पलट गई। हादसे में छह बस यात्री घायल हो गए। उन्हें नजदीक के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। इनमें से मामचंद निवासी तलहेडी व रामकरण निवासी हसनपुर की गंभीर हालत को देखते हुए छावनी सिविल अस्पताल में रेफर किया गया। वहीं अन्य चार सवारियों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

हादसे के समय बस में करीब 25 सवारियां थीं, जिनमें महिलाएं भी शामिल थी। बस पलटते ही चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और शीशा तोड़ कर सवारियों को निकाला। ड्राइवर व कंडक्टर ने भी इमरजेंसी दरवाजा खोलकर पीछे बैठी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब आठ बजे रोडवेज की बस नारायणगढ़ से कालपी आ रही थी। बस खेड़ा गांव पहुंची तो सामने से एक मोटरसाइकिल चालक ने दो ट्रैक्टरों को ओवरटेक किया। इस दौरान उसे सामने से आ रही बस दिखाई नहीं दी। इस कारण अचानक सामने आई मोटरसाइकिल को बचाने के लिए चालक राजेश ने बस को सड़क से नीचे उतार दिया। इस वजह से बस अनियंत्रित होकर खेतों में करीब 6 फुट नीचे जा पलटी।
विज्ञापन

हादसे में बस चालक राजेश के चाचा करनैल सिंह निवासी हसनपुर को भी मामूली चोटें लगी हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने निजी काम से कालपी गांव जा रहे थे। कलालटी चौकी इंचार्ज ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। उनके पास अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। अगर शिकायत आती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें