फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार मीटर दौड़ में ऋषिकेश ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड एप्लाइड रिसर्च देवस्थली मीठापुर में 18वीं एक दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सोमवार को हुई। बायो टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक्स व मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। पांच हजार मीटर दौड़ में ऋषिकेश ने पहला स्थान पाया। वहीं पुरुषों की लंबी कूद में इंद्रपाल सिंह तो महिला में दिव्या ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसी प्रकार शॉटपुट (पुरुष) में कुमार कशिश, महिला में खुशी शर्मा, पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में राघव और महिला में आंचल, पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में कुमार कशिश तो महिला में आंचल, पुरुषों की 400 मीटर दौड़ में ऋषिकेश और महिला में सृष्टि वर्मा, पुरुष डिस्कस थ्रो में लक्की और महिला साधना ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेताओं को सुधीर कालड़ा, जिला योजना समन्वयक समग्र शिक्षा अंबाला ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इससे पहले कार्यक्रम में राम स्वरूप मेमोरियल ट्रस्ट के ट्रस्टी सोमदेव ने मुख्यातिथि के रूप में विद्यार्थियों को खेलकूद के महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर डॉ. जयदेव, अध्यक्ष, डॉ. आशावंत गुप्ता निदेशक, अश्वनी गोयल, सदस्य बोर्ड ऑफ गवर्नर्स, डॉ. अमित वासन प्रिंसिपल ग्रुप कैप्टन, सीएस शर्मा रजिस्ट्रार, अजय पाल सिंह प्रशिक्षण और प्लेसमेंट अधिकारी, प्रवीण कुमार पटपटिया प्रिंसिपल समन्वय शिक्षा केंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें