फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं बन रहे आरसी-लाइसेंस, काट रहे चक्कर

विज्ञापन
छावनी तहसील में काम करवाने आए लोग परेशान होते हुए। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
छावनी की उपमंडल तहसील में जन सुविधा के लिए अंत्योदय सरल केंद्र खोला गया, जोकि सुविधाओं के मामले में फिसड्डी साबित हो रहा है। सरल केंद्र में न तो वाहनों की आरसी बन रही है और न ही लाइसेंस। जानकारी के अनुसार करीब 600 फाइलें एसडीएम कार्यालय में लंबित हैं। इस कारण वाहन चालक सहित एजेंसी संचालक परेशान हो रहे हैं। बार-बार सरल केंद्र के चक्कर काटने के बाद भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, लोगों ने बताया कि पहले रोजाना 15 से 20 लर्निंग लाइसेंस बन जाते थे, लेकिन पिछले कुछ समय से यह संख्या 4 से 5 रह गई है। वहीं पिछले तीन दिन से यह भी नहीं बन रहे हैं। इस संबंध में जब छानबीन की गई तो जानकारी मिली कि छावनी तहसील में पदस्थ उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) चार दिन से छुट्टी पर हैं। उनका अतिरिक्त चार्ज बराड़ा एसडीएम गिरीश कुमार के पास है। वे कार्यालय तो आ रहे हैं, लेकिन आरसी व लाइसेंस से जुड़ी यूजर आईडी व पासवर्ड न होने के कारण इस कार्य को पूरा करने में असमर्थ हैं। जबकि अन्य कार्य वे निपटा रहे हैं।
नहीं चल रहा पोर्टल
पिछले एक महीने से आरसी बनाने का पोर्टल नहीं चल रहा है। समस्या के समाधान को लेकर रोजाना सरल केंद्र के चक्कर काट रहा हूं। एजेंसी संचालक भी उपभोक्ताओं को आश्वासन देकर परेशान हो चुका है। इस कारण वाहन खरीदारी पर भी फर्क पड़ने लगा है।
विज्ञापन

-सुखविंदर सिंह, कार एजेंसी डीलर।
नहीं बन रहे लाइसेंस
बेटे का लाइसेंस बनवाना था। फाइल जमा हो गई है, लेकिन एसडीएम के छुट्टी पर होने की वजह से काम नहीं हो रहा। कंप्यूटर पर बैठे कर्मचारी भी बेबस नजर आ रहे हैं। सरकार आमजन को सुविधाएं प्रदान करने का भरसक प्रयास कर रही है, लेकिन कार्यशैली में कमी के चलते छोटे कार्यों के लिए भी कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है।
-सुनील कुमार, स्थानीय निवासी।
छावनी एसडीएम नीशू सिंघल छुट्टी पर हैं। दो दिन के लिए अतिरिक्त चार्ज मिला था। कुछ काम निपटाए हैं। आरसी व लाइसेंस के कार्य नहीं हो पाए, क्योंकि मेरे पास यूजर आईडी और पासवर्ड नहीं था। न ही उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन

-गिरीश कुमार, एसडीएम बराड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें