उप्र के रामपुर में युवती से दुष्कर्म हुआ। जब वह अंबाला तो दो माह की गर्भवती निकली। परिवार उसे लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचा तो स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस को सूचना भेज दी। बातचीत में जो तथ्य सामने आए, महिला थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर काट दी। जल्द उसे उत्तर प्रदेश भेजा जाएगा, वहीं कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
दुष्कर्म करने वाला अंजान शख्स है। जानकारी के अनुसार 18 साल पांच माह की युवती की तबीयत बिगड़ी तो परिवार उसे लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचा। मेडिकल कराया तो उनके होश फाख्ता हो गए। वह गर्भवती निकली। तत्काल पुलिस सूचना दी गई। परिवार के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने बताया कि उनका उत्तर प्रदेश के रामपुर में परिवार रहता है। एक दिन जब शौच करने गई तो वहां एक अंजान व्यक्ति ने उससे जबरदस्ती की। इस मामले में पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की है।