फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठे केस में फंसवाने से बचाने के लिए 25 हजार रिश्वत मांगने के आरोप, महिला हवलदार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
केस से बचाने के नाम पर एक युवक के परिजनों से 25 हजार रुपये कि रिश्वत मांगने के आरोप में नारायणगढ़ महिला थाना हवलदार रजनी शर्मा पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। परिवार ने इस मामले में गृहमंत्री अनिल विज, मुख्यमंत्री, डीजीपी, उपायुक्त अंबाला सहित एसपी अंबाला व अन्य को लिखित शिकायत के साथ ऑडियो भी भेजी थी। एसपी हामिद अख्तर ने बताया कि महिला हवलदार रजनी के खिलाफ भ्रष्टाचार एक्ट की धारा-7 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

शिवालिक कालोनी निवासी जरनैलो पत्नी अमरनाथ ने बताया कि मेरी पुत्रवधू ने मेरे बेटे रमेश के खिलाफ एक शिकायत महिला थाना नारायणगढ़ में दी थी। जनरैलो का आरोप है कि महिला थाना नारायणगढ़ में कार्यरत हवलदार रजनी शर्मा ने हमें बहुत ज्यादा डराया-धमकाया। रजनी शर्मा ने मेरे दिव्यांग पति अमरनाथ, मुझे और मेरे बेटे को जेल भेजने की धमकियां दी। हमसे पहले 1000 रुपये लिए, उसके बाद 14 हजार रुपये और बाद में 11 हजार रिश्वत ले गई। इसके अलावा रजनी शर्मा ने डीएसपी नारायणगढ़ का रीडर कहकर एक व्यक्ति को मिलवाया था और उसे भी 2 हजार रुपये दिलवाए थे।
आरोप है कि एसएचओ सतविंद कौर ने भी हमें डराया धमकाया था और रजनी शर्मा जो कह रही थी यानी जो पैसे मांग रही थी, उसका इंतजाम करने को कहा था। हमें अपने खिलाफ थाना नारायणगढ़ में मेरी पुत्रवधू की ओर से दी गई शिकायत तक भी नहीं पता है। हमें बार-बार तंग किए जाने के बाद हमने काला आम्ब की सामाजिक कार्यकर्ता सुनीता भंडारी की मदद ली थी। सुनीता भंडारी ने अपने मोबाइल से रजनी शर्मा के मोबाइल पर फोन कर हमसे लिए गए रुपयों की कॉल रिकार्डिंग कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें