फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पॉलीटेक्निक में दाखिले के लिए आज जारी होगा रैंक, 10 जुलाई से शुरू होगी काउंसलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले के शैक्षणिक संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया चल रही है। कॉलेजों और राजकीय आईटीआई में मेरिट सूची आने के बाद मंगलवार को राजकीय बहुतकनीकी संस्थान व कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में रैंक यानि मेरिट जारी होगी। इसके बाद 10 से 15 जुलाई तक विकल्प भरने के साथ ही काउंसलिंग शुरू होगी।
विज्ञापन

राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में 600 व कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में 480 सीट पर दाखिला होना है। इसी तरह राजकीय आईटीआई में पहली काउंसलिंग चल रही रही है। दूसरी मेरिट 11 जुलाई को जारी होगी। संवाद

रिक्त सीटों पर फिजिकल काउंसलिंग के माध्यम से होगा दाखिला
राजकीय महिला महाविद्यालय शहर में स्नातक कक्षा बीए और बीकॉम में शेष रिक्त सीटों पर फिजिकल काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। यह काउंसलिंग 9 जुलाई प्रातः 9 बजे महाविद्यालय प्रांगण में होगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को अपने मूल प्रमाण पत्र अंक पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र यदि लागू हो, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड आदि और उनकी स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ महाविद्यालय में उपस्थित हों। प्रवेश मेरिट के आधार पर किया जाएगा। केवल वही छात्राएं जो हरियाणा उच्चतर शिक्षा पोर्टल पर पंजीकृत हैं, इस प्रक्रिया में भाग ले सकती हैं।
विज्ञापन


राजकीय आईटीआई में पहली मेरिट के बाद भरी जा रही फीस
शहर के राजकीय आईटीआई से प्राचार्य भूपिंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि आईटीआई में कुल 1188 सीट हैं। इनमें से 619 सीट पर पहली मेरिट सूची में सीट अलॉट हुई थी। अब मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों की ओर से फीस जमा करवाई जा रही है। इसके बाद रिक्त सीट को लेकर 11 जुलाई मेरिट सूची जारी की जाएगी और 22 जुलाई को बची सीट पर तीसरी मेरिट सूची जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें