अंबाला। जिला में लोगों के बीपीएल राशन कटने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अंबाला में करीब 14 हजार लोगों के बीपीएल राशन कार्ड कट चुके हैं।
परेशान लोग रोजाना नगर परिषद में परिवार पहचान पत्र कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। पीपीपी में किसी की आय का सत्यापन नहीं है तो किसी की आईडी में चार पहिया की गाड़ी दिखा दी है।
पीपीपी में आय नहीं सत्यापित :टुंडला निवासी दिलवर ने बताया कि उनका बीपीएल राशन कार्ड कट गया है। जब वह पीपीपी कार्यालय में आए तो पता चला कि उनके परिवार पहचान पत्र में आय सत्यापित नहीं है। जिसके कारण राशन कार्ड कट गया।