फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए रमन शर्मा और शिव कुमार मारकंडेय ने भरा नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव की तारीख तय होते ही बार एसोसिएशन में दूसरे दिन वीरवार को दिनभर चहल-पहल रही। सुबह से लेकर शाम तक प्रतिभागी चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र भरने पहुंचे। दूसरे दिन की बात करें तो प्रधान पद के लिए दो आवेदन आ चुके हैं। रमन शर्मा और शिव कुमार मारकंडेय ने प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसके अलावा उप प्रधान पद के लिए दर्शन कुमार और शिव कुमार शर्मा (पम्मी) ने नामांकन पत्र भरा है।
विज्ञापन

वहीं सचिव के लिए सुनील जैन और सह सचिव के लिए विकास चंद राठी और मनीष गोयल ने नामांकन दाखिल किया है। कोषाध्यक्ष पद के लिए दीपक मागवाना ने नामांकन भरने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली है। इसके अलावा कार्यकारी सदस्यों के लिए गौरव शर्मा, अमोल जैन, माम चंद चौहान, गोपाल कृष्ण गुप्ता ने अपने आवेदन भर दिए हैं। अधिवक्ता मनप्रीत सिंह बॉबी ने बताया कि नामांकन भरने की प्रक्रिया 4 दिसंबर तक जारी रहेगी। इसके बाद आगामी प्रक्रिया पूर्ण होगी। अभी तक विभिन्न पदों के लिए 12 सदस्यों ने आवेदन किया है। 17 दिसंबर को चुनावों की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें