फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता में रजत, दीक्षा अव्वल

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पतरेहड़ी में आयोजित कार्यक्रम में मॉडल के बारे में जानकारी देत? - फोटो : Ambala
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पतरेहड़ी में खंड स्तरीय प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन किया गया। विद्यालय की प्राचार्य मोनिका शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में खंड के विभिन्न स्कूलों से 53 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी ने अलग-अलग विषयों पर सुंदर मॉडल बनाकर प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

इको फ्रेंडली विषय की प्रतियोगिता में पतरेहड़ी स्कूल के रजत ने प्रथम, कड़ासन स्कूल की शबाना ने द्वितीय व कोड़वा स्कूल की तरणप्रीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्वास्थ्य विषय में रजौली स्कूल की दीक्षा प्रथम, पतरेहड़ी स्कूल के हिमांशु द्वितीय, शहजादपुर कन्या स्कूल की तनवीर तृतीय स्थान पर रही। सॉफ्टवेयर एंड एप में कड़ासन स्कूल की सिमरनजीत कौर ने प्रथम, खेड़की मानकपुर की नम्रता ने द्वितीय और खानपुर ब्रह्मणा स्कूल की नम्रता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
ट्रांसपोर्ट विषय में पतरेहड़ी स्कूल के पंकज प्रथम, शहजादपुर कन्या स्कूल की गगनदीप द्वितीय और रजौली स्कूल की कशिश तीसरे स्थान पर रही। पर्यावरण विषय में शहजादपुर स्कूल की परविंदर ने प्रथम, बनौंदी स्कूल की मंदीप कौर ने द्वितीय और शहजादपुर कन्या स्कूल की कामिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मैथमेटिकल मॉडलिंग में पतरेहड़ी स्कूल की अंजू प्रथम, रजौली स्कूल की पलक द्वितीय और शहजादपुर कन्या स्कूल की संजना तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

मोनिका शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा प्रतिवर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाता है। इससे बच्चों में विज्ञान विषय के प्रति रुचि बढ़ती है और प्रतिभाशाली विद्यार्थी वैज्ञानिक बनकर देश की सेवा करते हैं। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी गुरदीप सिंह, लता कटारिया, सुरेंदर पाल, वर्षा सैनी, निक्सन सिंह, राजन कपूर, गुरमीत सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें