अंबाला सिटी में उपायुक्त कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते एबीवीपी के सदस्य।
- फोटो : Ambala
रोडवेज से जुड़ी मांगों को लेकर एबीवीपी ने रोडवेज जीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान युवाओं ने रोष मार्च निकाला। साथ ही सीटीएम आंचल भास्कर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। वहीं उपायुक्त कार्यालय पर जब सीटीएम के स्थान पर अन्य कर्मचारी ज्ञापन लेने पहुंचे तो युवाओं ने इसका विरोध किया। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक सीटीएम ज्ञापन नहीं लेंगे, वह यहीं पर धरना देंगे। इसके कुछ देर बाद कार्यालय से बाहर आई सीटीएम ने ज्ञापन लिए और युवाओं की मांगों को सुना।