फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

66 हजार 711 बिना टिकट यात्रियों से रेलवे ने वसूला 3.59 करोड़ का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल ने सितंबर माह में 66 हजार 711 अनाधिकृत यात्रियों से जुर्माने के तौर पर 3.59 करोड़ रुपये वसूले हैं। मंडल रेल प्रबंधक गुरिंदर मोहन सिंह ने सराहना करते हुए बताया कि जैसे-जैसे कोविड कम हो रहा है, ट्रेनें अच्छी व्यस्तता के साथ चल रही हैं।
विज्ञापन

इस प्रकार मंडल ने अधिकृत यात्रा को सुविधा प्रदान करने के लिए ट्रेनों में औचक चेकिंग अभियान चलाए और इनसे लगभग 3.59 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति हुई है। कोविड मानदंडों को सुनिश्चित करने के लिए, बिना मास्क के 129 यात्रियों को भी पकड़ा गया। रेलवे स्टेशनों को साफ-सुथरा बनाने के लिए और आम जनता के बीच गंदगी के खतरे को रोकने के लिए विशेष जोर दिया गया है। इसके लिए मंडल के मुख्य स्टेशनों पर नियमित जांच की जाती है। इसके परिणामस्वरूप 285 यात्रियों को एंटी लिटरिंग एक्ट के तहत चार्ज किया गया और उनसे जुर्माने के तौर पर 57 हजार 250 वसूले गए। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरी मोहन ने बताया कि यह राजस्व वरिष्ठ पर्यवेक्षकों के निरंतर प्रयासों, समर्पित और मेहनती चेकिंग स्टाफ की कड़ी मेहनत का परिणाम है। मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ का प्रयास सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें