फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डीएफसी में रेल क्लिप चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) के अंबाला सेक्शन में रेल की पटरियों से इलास्टिक रेल क्लिप (ईआरसी) चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। डीएफसीसीआईएल (डीएफसीसीआईएल) की सुरक्षा टीम ने आधुनिक जीपीएस तकनीक का इस्तेमाल कर न केवल चोरी का माल बरामद किया, बल्कि चार आरोपियों को भी पकड़ा। इस मुस्तैदी से एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया। दरअसल दिसंबर 2025 के अंतिम सप्ताह में न्यू जरौड़ा नारा–न्यू मंसूरपुर सेक्शन में लगातार चोरी की वारदातें हो रही थीं। पहली घटना 27-28 दिसंबर की रात को हुई, जब चोरों ने ट्रैक से 309 रेल क्लिप्स पार कर दीं।
सूचना मिलते ही सुरक्षा टीम ने सघन तलाशी ली और चोरी का सामान पास के ही एक गन्ने के खेत से बरामद कर लिया। चोरों को रंगे हाथ पकड़ने के लिए सुरक्षा टीम ने अलग रणनीति बनाई। टीम ने दो बोरियों में रेल क्लिप्स भरकर उनके बीच गुप्त रूप से जीपीएस ट्रैकर छिपा दिए और उन्हें उसी संवेदनशील स्थान पर छोड़ दिया। 30-31 दिसंबर की रात चोर फिर आए और इस बार 486 क्लिप्स चोरी की। वे अनजाने में जीपीएस लगे बैग भी अपने साथ ले गए और डीएफसीसीआईएल की एक पुलिया के नीचे छिपा दिया। जैसे ही ट्रैकर्स ने मूवमेंट दिखाई, टीम ने रियल-टाइम लोकेशन के आधार पर घेराबंदी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस की मदद से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका गया और तीन चोरों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में चोरी का माल खरीदने वाला (रिसीवर) भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें