फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रबनूर, शिवा और महकप्रीत ने दी नृत्य की शानदार प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज छावनी के संगीत विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। रबनूर, शिवा व महकप्रीत ने नृत्य पेश किया। छात्राओं के नृत्य में पंजाबी, आधुनिक नृत्य और शास्त्रीय नृत्य की छटा देखने को मिली। अंत में विभाग द्वारा कलाकारों को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. राजपाल सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस का उद्देश्य लोगों में नृत्य के स्वरूपों के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि कॉलेज का संगीत विभाग शुरुआत से ही होनहार विद्यार्थियों के हुनर को तलाशने का काम कर रहा है। इस अवसर पर संगीत गायन व वादन विभागाध्यक्ष डॉ. मनजीत कौर व डॉ. चंद्रपाल पूनिया ने कहा कि हमारे देश में नृत्य से संबंधित प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस उन्हें हौसला प्रदान करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें