फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बिहार जाने वाली ट्रेनों में चौकसी बढ़ाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। बिहार में होने वाले चुनाव को लेकर रेलवे ने ट्रेनों में चौकसी बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में आरपीएफ के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए हैं।
रेलवे ने शक जताया है कि बिहार के चुनावों को लेकर हथियारों के अलावा नकदी व मादक पदार्थों की तस्करी हो सकती है। इसलिए रेलवे ने बिहार जाने वाली ट्रेनों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं ताकि आरोपियों की धरपकड़ की जा सके।
विज्ञापन

विशेष टीमों का गठन : रेलवे के निर्देश पर आरपीएफ अपनी दो विशेष टीमों को यह जिम्मेदारी सौंपेगी, इसमें आरपीएफ की एसआईबी यूनिट और सीआईबी यूनिट शामिल होगा, इसके अलावा भी कुछ अन्य यूनिटों को ट्रेनों में तैनात किया जाएगा ताकि एक से दूसरे जगह जाने वाले सामान की निगरानी हो सके। इन टीमों को यह भी निर्देश दिए जाएंगे कि वह एसी कोच की तरफ विशेष ध्यान रखेंगे और जरा भी शक होने पर तुरंत कंट्रोल पर सूचना देने के बाद संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

मुखबिरों की तैनात : अमृतसर सहित जम्मू आदि से बिहार के लिए चलने वाली टीमों की निगरानी के लिए रेलवे स्टेशनों पर मुखबिरों को भी सचेत करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि गंतव्य स्टेशन से जानकारी मिल सके कि कौन सी ट्रेन में मादक पदार्थों सहित नकदी का आदान-प्रदान हो रहा है, हालांकि पूर्व में हुए मामलों के आधार पर आरपीएफ ने कुछ ट्रेनों को चिह्नित भी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें