अंबाला। बेगमपुरा एक्सप्रेस में शराब की अवैध तस्करी का मामला सामने आया है। जीआरपी ने 12 बोतल शराब बरामद की है। इस मामले में अज्ञात अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।
जीआरपी प्रभारी विलायती राम ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि जम्मूतवी से वाराणसी जाने वाली ट्रेन नंबर 02238 (बेगमपुरा एक्सप्रेस) में शराब की तस्करी हो रही है। तुरंत टीम को कार्रवाई के लिए तैनात किया गया। ट्रेन बुधवार रात लगभग 9 बजे जैसे ही प्लेटफार्म एक पर पहुंची तो टीम ने इंजन के साथ लगे दूसरे कोच की तलाशी ली तो कोच के अंदर रखे एक प्लास्टिक के कट्टे से शराब की 12 बोतलें बरामद हुई। आसपास बैठे यात्रियों से जब इस संबंध में पूछताछ की गई तो कोई भी जानकारी नहीं दे पाया। पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग 2400 रूपये आंकी गई है।