फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की बढ़ी दरों के खिलाफ रोष प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बराड़ा। नपा क्षेत्र में बढ़ी दरों के साथ भेजे गए पानी के बिलों से लोगों में रोष व्याप्त है। अब इस मामले में लोगों को कांग्रेस पार्टी का साथ मिला है। मुलाना विधायक वरुण चौधरी के दिशा निर्देशन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को इकट्ठे होकर पानी के बढ़े हुए बिलों के खिलाफ प्रदर्शन किया और एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार नवनीत कुमार को ज्ञापन सौंपा।
मौके पर हरजीत सिंह बिट्टू, यशदीप सैनी बोबी, विक्की बग्गा, सुरेश पाल, नरपत कमल सहित कई वक्ताओं ने जन स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर प्रश्न चिह्न लगाते हुए सवाल किया कि वेस्ट पानी के नाम पर 576 रुपये वसूलने की बात विभाग को याद रही, लेकिन पानी के मीटर लगवाने के अपने मूल कर्तव्य को न निभाना एक बड़ी चूक है। इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस हलका प्रधान कर्ण राणा ने बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी सार्वजनिक बयान देकर बिल माफ न करने की बात तो जोर-शोर से बता रहे हैं, लेकिन कस्बा में साफ जल और वेस्ट पानी सिस्टम कब शुरू हुआ, बताने में असमर्थ हैं। रोष प्रदर्शन में सुरेश पाल, सुल्तान, दुष्यंत चौहान, डॉ. राजेंद्र कुमार, दीपक भारद्वाज, अकरम चौहान, शाहरुख, रजत राणा, भूपेंद्र सिंह, चिराग धीमान और मनदीप शर्मा सहित कई युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें