फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार लिए रुपये के बदले जमीन देने का किया वादा, बाद में मुकरा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधार लिए रुपयों के बदले जमीन देने का वायदा करने और बाद में रजिस्ट्री न करवाने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत महेश कुमार ने महेशनगर थाना में दर्ज करवाई है। शिकायत में महेश कुमार ने बताया कि बलजीत उसका पुराना दोस्त है। उनका बलजीत के साथ लेनदेन चलता रहता है।
विज्ञापन

2016 में बलजीत ने उससे 15 लाख रुपये उधार लिए थे। इसके एवज में 2018 में उसने अपने किसी अन्य दोस्त से जमीन दिलवाने की बात की थी। साथ ही उन्होंने जमीन दिखा भी दी थी, जिसका उनके बीच 15 लाख रुपये में सौदा हो गया था। मगर, उसके बाद उन्होंने कई बार बलजीत व उसके दोस्त को जमीन उनके नाम करवाने की बात कही। अभी तक आरोपियों ने जमीन उसके नाम नहीं की। यहां तक कि जब उन्होंने जांच करवाई तो पता चला कि यह जमीन पहले से ही किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर है। इसके बाद जब उन्होंने इस बारे में उससे पूछताछ की तो आरोपियों ने जमीन देने से साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें