फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता दरबार में सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। राज्यमंत्री अनूप धानक और जजपा प्रधान महासचिव दिगिजय सिंह चौटाला ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। दरबार में दर्जनों की संख्या में पहुंचे लोगों ने शिकायतें रखी। इस दौरान दरबार में किसी अधिकारी से कोई सवाल-जवाब किया गया। इस कारण लोग केवल शिकायतें देकर लौट गए। शिकायतों में कार्रवाई के निर्देश देकर अधिकारियों को सौंप दिया।
विज्ञापन

दूसरी ओर, बैठक को लेकर प्रशासन का रवैया ढीला दिखाई दिया। हालात यह थे कि इक्का-दुक्का जिला अधिकारी को छोड़कर बाकी सभी अधिकारियों के प्रतिनिधि ही मौके पर पहुंचे। यहां तक कि स्वयं डीसी और एडीसी भी जनता दरबार में उपस्थित नहीं रहे। इस पर मंत्री ने नाराजगी व्यक्त की।
जनता दरबार में गांव पंजौला निवासी अमरजीत सिंह ने शगुन योजना के तहत बेटी की शादी के लिए मिलने वाली राशि न प्राप्त होने की शिकायत रखी। इस पर राज्यमंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को ही नियमानुसार कार्रवाई करते हुए प्रार्थी को राशि उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। जनता दरबार में लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों को पिछले तीन महीने से वेतन न मिलने की शिकायत पर राज्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को दो दिन के अंदर कर्मचारियों का वेतन दिलवाने के बारे में निर्देश दिए। वहीं, राज्यमंत्री ने पंचायती राज विभाग से संबंधित जिन विकास कार्यों को करवाने के बारे में प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं, उन सभी का पंचायती राज एस्टीमेट 15 दिन के अंदर तैयार करवाकर एचआरडीएफ को भिजवाने के बारे में भी कहा।
विज्ञापन

गलत तरीके से काटे चालान
टिप्पर मालिक शिकायत सुरेंद्र सिंह, बालकराम, दीपक, बलबीर संधू ने कहा कि आरटीए विभाग द्वारा गलत तरीके से ओवर हाईट के चालान काटे जा रहे हैं। पिछले तीन दिनों में एक ही व्यक्ति की गाड़ी का पहले एक लाख दो हजार रुपये फिर उसकी दूसरी गाड़ी का 97 हजार रुपये का चालान काट दिया। यह स्थिति सभी गाड़ी संचालकों के साथ है। राज्यमंत्री ने आरटीए विभाग को जांच के आदेश दिए।
सर्वे के बाद किया कब्जा
गांव धन्यौड़ी से आए हरिराम ने बताया कि उनके गांव में ड्रॉन द्वारा सर्वे करवाया गया था। इसके विपरीत लोगों ने गांव की फिरनी पर ही कब्जा कर लिया। उन्होंने मांग की है कि उनके गांव की फिरनी से कब्जा हटवाया जाए।
गंदे पानी से हुए परेशान
गांव बिचपड़ी से आए नसीब राम ने बताया कि उनके गांव में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है। नालियों का गंदा पानी सड़क पर आ जाता है। इस कारण लोगों को रास्ते से गुरजने में परेशानी होती है। गंदे पानी में मच्छरों की भरमार है। उनके घरों में सीलन आ रही है। इस समस्या को लेकर वह कई जगह गुहार लगा चुके हैं, परंतु समाधान नहीं हुआ।
सात माह से अटकी पेंशन
राजकीय हाई स्कूल ठरवा से रिटायर्ड अध्यापक करण सिंह की पिछले सात माह से पेंशन रुकी हुई है। इसको लेकर वे सीएम विंडो पर भी शिकायत दे चुके हैं। उनका कहना है कि पेंशन और अन्य सुविधाएं अटकी होने के कारण उनका घर चलाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने मांग की है कि उनकी पेंशन जल्द से जल्द लागू किया जाए।
गलत तरीके से बांटी जा रही जमीन
गांव दुराना के जोगिंद्र सिंह ने बताया कि उनके गांव में एससी समाज के लिए छह कनाल पांच मरले जमीन काफी समय से उन्हें दी गई है। बाद में उन्हें सूचना मिली कि इस जमीन को 28 लोगों में 3-3 मरले के साहिब से बांटा जा रहा है। यह कार्य अवैध तरीके से हो रहा है। उन्होंने मांग की है कि मामले की जांच कराई जाए और एससी समाज को उनकी जगह वापस देकर वहां पर डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन बनाया जाए।
अंबाला बार एसोसिएशन के प्रधान दिलबाग सिंह दानीपुर ने कहा कि एसोसिएशन में जितने वकील हैं, उसके आधे भी चैंबर नहीं हैं। वहीं आसपास दस के करीब ऐसे भवन हैं, जिनका प्रयोग नहीं हो रहा है। उन स्थानों पर नए भवन बनाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिले भर से आने वाले लोगों के वाहन चोरी होने की शिकायतें बढ़ रही हैं। इसके लिए वहां पार्किंग की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें