फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कैदी उठाएंगे म्यूजिक थेरेपी का आनंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सेंट्रल जेल के कैदी म्यूजिक थेरेपी का आनंद उठाएंगे ताकि उन्हें मानसिक शांति मिल सके। यह पहल इंडिया विजन फाउंडेशन व इनरव्हील क्लब द्वारा की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने सेंट्रल जेल में इनरव्हील म्यूजिक थेरेपी सेंटर का शुभारंभ किया है। इस परियोजना में भाग लेने वाले क्लबों में आईडब्ल्यूसी अंबाला, आईडब्ल्यूसी अंबाला सिटी, आईडब्ल्यूसी अंबाला डिफेंस यूनाइटेड, आईडब्ल्यूसी अंबाला इंडस्ट्रियल एरिया, आईडब्ल्यूसी शाहबाद मारकंडा शामिल हैं। जोनल काउंसलर पीडीसी संगीता सूद और क्लब समन्वयक अंजना गुप्ता के प्रयास से पहल संभव हो सकी है। इसमें डॉ किरण बेदी और इंडिया विजन फाउंडेश के साथ पीडीसी कृष्णा सागर के साथ पीडीसी सरोज कक्कड़, नीलू वालिया और एडिटर मंजी शर्मा का भी सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें