फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हाईवे पर टकराकर दो ट्रक पलटे, लगा जाम

विज्ञापन
दिल्ली-अमृतसर हाईवे पर ट्रक पलटने के कारण लगी वाहनों की कतारें: सोशल मीडिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। दिल्ली-अमृतसर हाईवे स्थित काली पलटन पुल के निकट निर्माणाधीन हाईवे की लेन के पास मंगलवार अलसुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। दो ट्रक ओवरटेक करते हुए आपस में टकरा गए। देखते ही देखते हाईवे की दोनों लेन पर जाम की स्थिति बन गई। कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना मिलने के बाद इलाका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को दुरुस्त करवाया। लालकुर्ती थाना प्रभारी राजिंद्र ने बताया कि दोनों ट्रक पंजाब के थे। एक ट्रक में कबाड़ था जो होशियारपुर से रांची जा रहा था। यह अचानक से पलट गया। इस कारण से पीछे चल रहा दूसरा ट्रक पहले ट्रक से टकरा गया। क्रेन की मदद से दोनों ट्रकों को मंगलवार सुबह तक हटाने का काम चला।

दिल्ली-अमृतसर हाईवे पर ट्रक पलटने के कारण लगी वाहनों की कतारें: सोशल मीडिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें