समारोह में ड्रोन की लेनी होगी अनुमति
जिलाधीश ने बताया कि राष्ट्र विरोधी तत्वों की ओर से रक्षा प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचाने के लिए ड्रोन का दुरुपयोग किया जा सकता है। इसके लिए ड्रोन उपयोग को नियंत्रित किया जाना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों में ड्रोन के लिए जिला प्रशासन और संबंधित उपमंडल मजिस्ट्रेट से अनुमति लेनी होगी। अगर निर्देशों की अवहेलना हुई तो कानूनी कार्रवाई होगी।
नगर निगम में हूटर बजाकर किया चेक
नगर निगम में मॉक ड्रिल की तैयारी के लिए हूटर बजाकर चेक किया गया। पहले सुबह और फिर दोपहर में हूटर बजाया गया। हूटर बजते ही निगम कर्मचारी और वहां अपने कार्य करवाने के लिए आए लोग बाहर आ गए। इसके साथ ही आस-पास के लोग भी हूटर की आवाज सुनते ही अपने घर और दुकानों से बाहर आ गए। निगम अधिकारियों ने हूटर को चेक करने के लिए बजाया था। इस हूटर को बिजली के साथ ही जनरेटर पर भी रखा है, जिससे कि बिजली जाने पर भी हूटर को बजाया जा सके। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार ने बताया कि निगम में हूटर को सुबह बजाकर चेक किया गया था। हूटर ठीक चल रहा है। मॉक ड्रिल को देखते हुए सामान्य तौर पर चेक किया गया।