फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
अंबाला छावनी में 12 क्रॉस रोड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। पंजोखरा पुलिस की कार्यप्रणाली के विरोध में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (एचएसईबी) वर्कर यूनियन का आंदोलन जारी है। यूनिट अंबाला कैंट के बैनर तले सभी सब-यूनिटों में प्रदर्शन तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर गया है। कर्मचारियों ने साफ किया है कि जब तक न्याय नहीं मिलता पीछे नहीं हटेंगे। यूनिट प्रधान सतबीर देसवाल ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि यूनियन के दबाव के चलते कार्यकारी अभियंता ने एसडीएम से मुलाकात कर विभाग का पक्ष रखा है। एसडीएम ने इस संवेदनशील मामले में निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है। देसवाल ने कहा कि यह बातचीत का दौर कर्मचारियों की एकजुटता का ही परिणाम है।
विज्ञापन

यूनिट सचिव सोनू यादव ने पुलिस प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विभाग ने पोल तोड़ने वाले अज्ञात वाहन और सरकारी काम में बाधा डालने की लिखित शिकायत दी थी, जिसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। इसके उलट, पुलिस ने उपभोक्ता की अर्जी पर बिना जांच किए कर्मचारियों के खिलाफ एकतरफा एफआईआर दर्ज कर दी। विरोध के बीच सब-डिवीजन नंबर-1 में गुरु रविदास महाराज के जन्मोत्सव पर भंडारे का आयोजन किया गया, इसका नेतृत्व प्रधान तिलक राज ने किया। प्रदर्शन के दौरान बबयाल, बराड़ा, केसरी और इंडस्ट्रियल एरिया की सब-यूनिटों के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे और आंदोलन को तेज करने की रणनीति साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें