बोह गांव में श्री गुरु रविदास महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में प्रभातफेरी निकाली गई। प्रवक्ता
अंबाला। बोह गांव में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 649वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार सुबह प्रभातफेरी निकाली गई। यह प्रभात फेरी सुबह चार बजे गुरु रविदास मंदिर से प्रारंभ हुई। प्रभात फेरी के दौरान श्रद्धालुओं ने गुरु रविदास महाराज के भजनों का सिमरन करते हुए गांव के चारों तरफ परिक्रमा की। सुबह तड़के में भजनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। यह प्रभात फेरी रविदास मंदिर से शुरू होकर बस स्टैंड से होते हुए आनंद नगर के बाद वापस मंदिर पहुंची। प्रभातफेरी में श्रद्धालुओं को चाय, मट्ठी और बिस्किट का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर गांव के सभी श्रद्धालु मौजूद रहे। प्रभातफेरी का आयोजन 31 जनवरी तक किया जाएगा और एक फरवरी को श्री गुरु रविदास महाराज की जयंती मनाई जाएगी। संवाद