फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कांस्टेबल भर्ती : सुबह से लेकर शाम तक जाम में फंसे रहे लोग

विज्ञापन
Police Constable Recruitment: People stuck in jam from morning till evening - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला सिटी। हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग की पुलिस कांस्टेबल भर्ती शनिवार को लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई। ट्विन सिटी में सुबह से लेकर शाम तक जिलेवासी जाम से जूझते रहे और प्रशासन व्यवस्था बनाने में नाकाम रहा। हालात यह थे कि जिस तरफ भी नजर दौड़ाओ बस जाम ही जाम नजर आ रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान शहर वासियों को अपने घर तक पहुंचने व घर से बाहर निकले लोगों को कार्य स्थल तक पहुंचने में पसीने छूट गए। शहर वासियों की हालत खस्ता उस समय हो गई जब परीक्षा देने आए लोगों ने सेक्टरों में लोगों के घरों के सामने अपने वाहन खड़े कर दिए। वहीं हर रास्ते पर जाम होने के कारण लोगों को करीब एक से डेढ़ घंटे तक अपने वाहन में ही कैद होकर रहना पड़ गया। इस दौरान एक-एक वाहन में करीब 10 से 12 लोग परीक्षा देने पहुंच रहे थे। कुछ युवा ऐसे भी दिखे जो कि जान जोखिम में डाल बस की छतों पर यात्रा करते दिखे। यही नहीं सुबह से कई युवा अग्रसेन चौक पर चढ़कर धूम्रपान करते रहे। इस दौरान पुलिस कर्मचारी मूकदर्शक बन चौक पर चढ़े युवाओें को देखते रहे। किसी भी पुलिस कर्मचारी ने इन्हें चौक से नीचे उतारना भी जरूरी नहीं समझा। वहीं लोगों के मास्क का चालान काटने वाली पुलिस खुद वाहनों पर सवार होकर बिना मास्क के घूमती नजर आई। जिसको देखते हुए परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों ने भी चेहरे पर लगे मास्क उतारकर जेब में डाल लिए।
35 हजार 350 में से 20857 ने दी परीक्षा
जिलेभर में 64 परीक्षा केंद्रों पर सुबह के सत्र में 17675 में से 13606 और दोपहर के सत्र में 17675 में से 7251 ने परीक्षा में हिस्सा लिया। इस तरह दोनों सत्रों में 35 हजार 350 में से 20857 ने परीक्षा दी। इस तरह कुल 59 प्रतिशत परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें