फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नर-नारायण की पूजा से प्रसन्न होकर केदारनाथ में प्रकट हुए थे भगवान शिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। एकता विहार स्थित कीर्ति नगर की श्री शिव कुटीर की धर्मशाला में श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के छठे दिन कथा व्यास डॉ. स्वामी महामंडलेश्वर शिव चैतन्य महाराज ने भगवान विष्णु के अवतार नर-नारायण की पूजा से प्रसन्न होकर केदारनाथ में प्रकट हुए भगवान शिव का प्रसंग सुनाया।
विज्ञापन

शिवपुराण की कोटीरुद्र संहिता के अनुसार प्राचीन समय में बद्रीवन में विष्णु भगवान के अवतार नर-नारायण पार्थिव शिवलिंग बनाकर भगवान शिव का रोज पूजन करते थे। उनके पूजन से प्रसन्न होकर भगवान शंकर वहां प्रकट हुए। शिवजी ने नर-नारायण से वरदान मांगने को कहा, तब जग कल्याण के लिए नर-नारायण ने वरदान मांगा कि शिवजी हमेशा उसी क्षेत्र में रहें।
शिवजी प्रसन्न हुए और उन्होंने कहा कि अब से वे यहीं रहेंगे और यह क्षेत्र केदार क्षेत्र के नाम से जाना जाएगा। श्री शिव महापुराण मूल पाठ व यज्ञ कर्ता पं सतीश शांडिल्य ने बताया कि शनिवार सुबह 6.30 बजे से 7.30 बजे तक पूजा, 7.30 से 8.30 तक हवन पूर्णाहुति, सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक शिव महापुराण कथा के बाद प्रसाद वितरण और कथा का समापन होगा। इस मौके पर पर समिति के सदस्य वंत राम धीमान, नरेंद्र आहूजा,विनोद अग्रवाल, एमपी गोयल, एसआर कलसी आदि मौजूद रहे। कथा के बीच में मुलाना से पधारे शिवा एंड ग्रुप ने शिव भोले और गिरधारी दोनों हैं जग हितकारी, अंतर क्या दोनों की प्रेम में बोलो... आदि भजनों का गायन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें