बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खिलाड़ी।
- फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। सेक्टर 10 स्थित खेल स्टेडियम में बास्केटवॉल प्रतियोगिता हुई। इस दौरान विभिन्न टीमों ने भाग लेते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंबाला जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के प्रधान संदीप सचदेवा व सचिव इंद्रजीत सिंह गोल्डी ने जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता गुरुग्राम में 12 से 14 नवंबर को होगी। उसके लिए ही सेक्टर 10 स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में ट्रायल हुए। इस दौरान लगभग डेढ़ सौ के करीब बच्चों ने भाग लिया। कोच सतीश हुड्डा व सदस्य अमृतपाल सिंह पाली ने लड़के और लड़कियों की टीमों का मौके पर ही चयन किया। प्रधान संदीप सचदेवा ने कहा कि जिस प्रकार लगभग डेढ़ सौ के करीब बच्चों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ट्रायल दिया। इसमें नारायणगढ़, अंबाला कैंट, मुलाना, अंबाला सिटी सभी जगह के बच्चों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि आज शाम को भी सीनियर खिलाड़ियों की प्रतियोगिता के लिए ट्रायल होंगे। उनकी प्रतियोगिता 13 से 15 नवंबर तक गुरुग्राम में होंगी।