फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कराटे प्रतियोगिता में पदक जीतकर खिलाड़ियों ने चमकाया नाम

विज्ञापन
कोच के साथ पदक विजेता ​खिलाड़ी। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। शहर के नेहरू पार्क स्थित योग हाल में आयोजित 18वीं जिलास्तरीय कराटे प्रतियोगिता में वॉरियर कराटे अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक जीतकर अकादमी और जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का संचालन संसाई जयप्रकाश सिंह, संसाई कुसम देव और संसाई विजय शर्मा ने किया।
अकादमी के कोच संसाई शिवानंद ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राधिका, अनुष्का, सृष्टि, शुभम और देवांशु ने स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं रिया, वंश, तरुण और देवांशु ने रजत पदक जीते। लक्ष्य और प्रिंस ने कांस्य पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच ने बताया कि अकादमी के खिलाड़ी काफी समय से नियमित रूप से कराटे का प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों को तकनीक, अनुशासन और आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाते हैं। प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और अभ्यास का बेहतर परिणाम दिया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर अकादमी के प्रशिक्षकों और अभिभावकों ने खुशी जताते हुए उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें