फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: पेट्रोल टैंकर ने कैंटोनमेंट बोर्ड की महिला सफाई कर्मचारी को कुचला, पेट पर से गुजरा टैंकर का पहिया

Mon, 08 Jul 2024 12:04 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

अंबाला कैंटोनमेंट बोर्ड की सफाई कर्मचारी सलोचना सोमवार सुबह घर से काम पर जाने के लिए साइकिल से निकली थी। कैंट रेलवे स्टेशन के सामने पेट्रोल टैंकर ने उसे टक्कर मार दी।

 
विज्ञापन
मौके पर खड़ा टैंकर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के ठीक सामने फ्लाईओवर के नीचे इंडियन ऑयल पेट्रोलियम के एक टैंकर ने सोमवार सुबह आठ बजे साइकिल सवार महिला को कुचल दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन


टैंकर का पहिया 12 क्रॉस रोड निवासी सलोचना के पेट के ऊपर से गुजर गया। महिला कैंटोनमेंट बोर्ड की सफाई कर्मचारी थी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने शोर मचाया तो टैंकर रुका। पुलिस को बुलाने के बाद लोगों ने टैंकर चालक को पुलिस को सौंप दिया। शव का छावनी नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने बताया कि सलोचना सुबह घर से काम के लिए निकली थी। वह रोजाना साइकिल पर ही जाया करती थी। घर से निकले 10 मिनट ही हुए थे कि उनकी मौत की सूचना आ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें