फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 घंटे तक बंद रहे पेट्रोल पंप, भटकते रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों को लेकर 24 घंटे की हड़ताल पर गए पेट्रोल पंप संचालकों ने 12 घंटे बाद इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक श्याम बोरा के साथ शाम को हुई बैठक के बाद हड़ताल खत्म कर दी। इसके बाद एसोसिएशन ने शाम 6 बजे से कार्य शुरू कर दिया। करीब 12 घंटे चली इस हड़ताल में जिले के करीब 125 पेट्रोल पंप शामिल हुए। वहीं 12 घंटे की हड़ताल में 4 लाख लीटर डीजल और 1.80 लाख लीटर पेट्रोल की बचत हुई है।
विज्ञापन

सुबह 6 बजे से शुरू हुई इस हड़ताल का असर जिले में दिखाई दिया। बहुत से लोग पेट्रोल पंप हड़ताल की सूचना न होने के कारण पेट्रोल पंप पर पहुंचे, लेकिन किसी भी वाहन चालक को पेट्रोल पंप से पेट्रोल व डीजल नहीं दिया। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। वहीं एसोसिएशन की ओर से सभी इमरजेंसी से जुड़े वाहनों को पेट्रोल डीजल प्रदान किया गया। एसोसिएशन पदाधिकारियों का कहना है कि अभी ईडी ने उनसे कुछ समय मांगा है। अगर थोड़े समय के अंदर सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है तो वह दोबारा से हड़ताल पर जाने से गुरेज नहीं करेंगे।
-------------------
रात को ही लग गई थी पेट्रोल पंप पर लाइनें
जिन लोगों को पेट्रोल पंप की हड़ताल के बारे में जानकारी थी। उन्होंने रविवार रात को ही पेट्रोल पंप पर पहुंच कर पेट्रोल और डीजल भरवा लिया था। इस कारण पेट्रोल पंप पर रात में काफी भीड़ रही। जिन लोगों को पेट्रोल पंप हड़ताल के बारे में सूचना नहीं थी, वे पेट्रोल व डीजल डलवाने के लिए देर शाम तक परेशान रहे।
विज्ञापन

------------------
मेरा एक स्थान से दूसरे स्थान पर सामान पहुंचाने का कार्य करते हैं। सूचना ही नहीं थी कि आज पेट्रोल पंप की हड़ताल है। जब उन्होंने सुबह देखा तो उनकी गाड़ी में पेट्रोल ही खत्म था। जब वह पेट्रोल पंप पर गए तो वह बंद मिले। इस कारण वह काम पर भी नहीं जा सके।
- पवन जलोटा।
----------------------
मुझे किसी काम से बाहर जाना था और पेट्रोल पंप की हड़ताल है। इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी और सुबह देखा तो गाड़ी में पेट्रोल भी नहीं था। पेट्रोल न होने के कारण वह जरूरी काम पर भी नहीं जा सके और उन्हें परेशानी हुई।
- राकेश भारद्वाज
-------------------
मैं अंबाला अपने कार्य से आता हूं। मगर इस दौरान रास्ते में गाड़ी बंद हो गई। जब अंबाला पहुंचा तो पेट्रोल पंपों की हड़ताल चल रही है। इस कारण वह काफी परेशान रहे।
- गुरजंट सिंह
------------------
मैं हर चौथे पांचवे दिन पेट्रोल डलवाता हूं। मगर जानकारी नहीं थी कि पेट्रोल पंप बंद है और पेट्रोल भी पूरी तरह से खत्म हो गया था। अब पेट्रोल न मिलने के कारण खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
- सुनील कुमार
--------------------
हमारी इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक के साथ बैठक हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वह उनकी सभी मांगों को सरकार के समक्ष रखेंगे और जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा करवाने का प्रयास करेंगे। इसीलिए हमने शाम को 6 बजे हड़ताल वापस ले ली। अगर सरकार हमारी बात नहीं मानती है तो भविष्य में बैठक कर निर्णय लिया जाएगा कि आगे, क्या करना है।
विज्ञापन

-रविंद्र ढिल्लो, प्रधान, अंबाला पेट्रोलियम वेलफेयर एसोसिएशन।
-------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें