किडनी के बदले रुपये देने के वादे से मुकरने पर पीड़ित ने थाना पड़ाव में मामला दर्ज करवाया है। इसको लेकर पीड़ित राकेश कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में पीड़ित राकेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2007 में उसकी मुलाकात उनके किसी जानकार से हुई, जिसने राकेश को बताया कि ओम प्रकाश नागपाल कि एक किडनी खराब है, उसको किडनी की जरूरत है और उसे किडनी चाहिए।
जब वह उनसे मिले तो ओम प्रकाश और उसके लड़कों ने किडनी के बदले उसे 30 हजार रुपये और हर महीने तीन हजार व घर के राशन के साथ मकान का किराया देने की बात कही। उसके बाद वह अंबाला शहर एक लेबोरेट्री में गए जहां टेस्ट के बाद वह उन्हें सीएमओ कार्यालय से परमिशन मिली। फिर मोहाली में उसका ऑपरेशन करवाकर किडनी ली। इसके बदले 30 हजार रुपये तो दिए। साथ ही बाद में वादे अनुसार रुपये देते रहे। अब फिर वह वादे से मुकर गये और फिर 300-400 रुपये ही देने लगे। इसके बाद जब उन्होंने थाने में शिकायत दी, तब एक बार उनका समझौता हुआ और स्थिति ठीक हो गई थी, परंतु अब फिर से वह अपने वादे से मुकर रहे हैं। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।