फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 करोड़ की पेमेंट बकाया, 3 जनवरी को चीनी मिल के गेट पर होगी किसान पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। गन्ने के बकाया भुगतान को लेकर भाकियू चढ़ूनी ग्रुप की ओर से तीन जनवरी को चीनी मिल बणौंदी पर किसान पंचायत का आयोजन किया जाएगा। भाकियू चढूनी ग्रुप और गन्ना संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की बैठक में पिछले सीजन के गन्ने का अब तक पूरा भुगतान न होने पर नाराजगी जताई गई।
विज्ञापन

भाकियू जिला प्रधान मलकीयत सिंह और गन्ना संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद राणा ने बताया कि गत 17 नवंबर को हुई किसान पंचायत में मिल प्रबंधन और प्रशासन ने भरोसा दिलाया था कि 31 दिसंबर तक पिछले पेराई सीजन का सारा भुगतान कर दिया जाएगा। नए सीजन का भुगतान जनवरी 2022 से शुरू होगा, लेकिन अब भी किसानों का लगभग 11 करोड़ रुपये मिल पर बकाया है। महज चार दिनों में इतनी राशि का भुगतान होना संभव नहीं दिख रहा है। मिल प्रबंधन और प्रशासन अपने आश्वासन पर खरा उतरता नहीं दिख रहा। इससे गन्ना उत्पादक किसानों में रोष है। किसान आर्थिक तंगी झेल रहे हैं। इसको देखते हुए तीन जनवरी को मिल गेट के समक्ष किसानों की पंचायत बुलाई गई है। इसमें आगामी रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में मलकीयत सिंह, विनोद राणा, जसविंदर सिंह, राजीव राणा, मनीष गुज्जर, गुलाब सिंह, गुरजीत सिंह, फकीर चंद, राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।
बाहरी किसानों को मिलेंगी गन्ने की पर्चियां
नारायणगढ़। सोमवार को किसान मजदूर संगठन (पूरन) की बैठक चीनी मिल बणौंदी के परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण पाल ने की। इसमें किसानों के समक्ष आ रहीं समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि मिल क्षेत्र से बाहर के किसानों को गन्ने की पर्चियां देनी बंद कर दी गईं थीं। उन्हें एसडीएम से बातचीत के उपरांत दोबारा शुरू करवा दिया गया है। इसके साथ ही इस मिल से जुड़े गन्ना उत्पादकों को उनके गन्ने की पर्चियों के लिए भी कोई समस्या पैदा नहीं होने दी जाएगी। बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नरपत राणा, संजू राणा, गोगा राणा, जिला प्रधान मोनू राणा, आशु, अंकित, नरिंदर शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

--
भाकपा ने क्रिसमस पर तोड़फोड़ की निंदा की
नारायणगढ़। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राज्य सचिव मंडल ने क्रिसमस के मौके पर प्रदेश के कई स्थानों पर अराजक तत्वों द्वारा की गई हिंसा की कड़ी निंदा की। पदाधिकारियों ने कहा किपिछले दो-तीन दिनों में अंबाला, कुरुक्षेत्र, पानीपत, गुरुग्राम के पटौदी समेत कई स्थानों पर चर्च, स्कूलों और घरों पर हमले किए गए हैं। क्रिसमस मनाने में बाधा डालने की इन घटनाओं की पार्टी कड़ी निंदा करती है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती है। सीपीआई (एम) के राज्य सचिव सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले कई महीनों से हरियाणा भर में अल्पसंख्यकों के प्रार्थना स्थलों पर हमले और प्रार्थनाओं में बाधा डालने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। जो सहन करने योग्य नहीं है। संवाद
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें