फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में विश्वस्तरीय उपकरणों से कैंसर को मात देंगे मरीज

विज्ञापन
अंबाला छावनी में कैंसर अस्पताल का निरीक्षण करते गृह मंत्री अनिल विज। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
करीब 72 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस कैंसर अस्पताल जनवरी 2022 से सेवाओं में होगा। यहां मरीज विश्वस्तरीय उपकरणों से उपचार करा कैंसर को मात देंगे। बुधवार को गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज साढ़े चार बजे अस्पताल पहुंचे और करीब सवा घंटे तक यहां मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने ग्राउंड फ्लोर के अलावा अन्य तीनों मंजिलों के सभी वार्डों, माड्यूलर ओटी और अन्य व्यवस्थाओं के साथ टॉयलेट ब्लॉक का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने बताया कि कैंसर अस्पताल में मरीजों के उपचार के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अस्पताल में कुछ उपकरण लगाने का काम ही शेष है। जनवरी 2022 में अस्पताल को पूरी सुविधाओं के साथ शुरू करने की योजना है। वहीं, अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों के साथ उनके परिजनों के ठहरने की व्यवस्था पर भी मंथन किया जा रहा है। उन्होंने डॉक्टरों से कार्य प्रणाली सहित आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, लीनियर एस्कलेटर, सिटी सिम्युलेटर व उपचार में प्रयुक्त होने वाले अन्य उपकरणों की जानकारी ली।
उन्होंने बताया कि 75 रेगुलर स्टाफ कैंसर अस्पताल में तैनात होगा, इनमें से काफी स्टाफ आ चुका है। अस्पताल में आधुनिक दो माड्यूलर ओटी बनाए गए हैं। बता दें कि कैंसर अस्पताल के भवन का निर्माण जुलाई 2018 में शुरू हुआ था। कैंसर अस्पताल के भवन पर करीब 21 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं, जबकि अन्य राशि यहां जुटाई जाने वाली हाईटेक मशीनों और सुविधाओं पर खर्च हो रही है।
विज्ञापन

विज के मुताबिक हरियाणा में इस अस्पताल के बराबर अन्य कैंसर का अस्पताल नहीं है। ब्रेकोथैरेपी की मशीन भी आगामी दिनों में अस्पताल में पहुंच जाएगी। अभी मशीन देश की बंदरगाह पर है और कस्टम क्लीरियंस के बाद अस्पताल में उपलब्ध होगी। अस्पताल में मरीजों का पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। यहां कीमोथैरेपी व ब्रेस्ट कैंसर का उपचार शुरू कर दिया गया है। आसपास के राज्य के मरीजों को भी इसका फायदा होगा। निरीक्षण के दौरान डीसी विक्रम सिंह, सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह, पीएमओ डॉ. राकेश सहल, डॉ. विनय गोयल, भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजेंद्र चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता डिंपल, अजय पराशर, किरणपाल चौहान आदि मौजूद रहे।
सुविधाएं और उपचार
कैंसर अस्पताल में 50 बिस्तरों की सुविधा है। यहां ओपीडी, आईपीडी, डे केयर, कीमोथैरेपी, मॉर्डन ओटी, रेडियो थैरेपी, ब्रेकोथैरेपी, सीटी सिम्युलेटर, मैमोग्राफी अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, कलर डापलर इत्यादि की सुविधा मिलेगी। इन सुविधाओं को देने के लिए सरकार द्वारा स्पेशलिस्ट डाक्टरों की टीम रेडिएशन ऑनकोलिस्ट, मेडिकल ऑनकोलिस्ट, सर्जिकल ऑनकोलिस्ट, रेडिएशन टेक्नीशियन, आरएसओ व अन्य स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया की जा चुकी है। कैंसर अस्पताल में मूलभूत सुविधाएं इमरजेंसी, लैबोरेटरी, रैफ्ररल ट्रांस्पोर्ट, किचन व रेडियोलॉजी की सुविधा होगी।
कई मुश्किलों का किया सामना
72 करोड़ रुपये की लागत से कैंसर अस्पताल का निर्माण किया गया है। निर्माण के समय कई चुनौतियां थी। इनमें मंदिर को शिफ्ट करना, भूमिगत पानी का लेवल अधिक होने पर फाउंडेशन समस्या, बिल्डिंग को ज्यादा ऊंचा नहीं उठा सकते, इसके लिए एयरफोर्स से अनुमति लेना, रक्षा विभाग की जमीन लेना व बदले में अन्य जमीन ट्रांसफर करना व अन्य समस्याएं थीं। गृह मंत्री के प्रयासों से इन समस्याओं को कड़ी दर कड़ी दूर किया गया।
पहले होती थी 150 ओपीडी, अब दो हजार से ऊपर
विज ने बताया कि सिविल अस्पताल में भी सुविधाएं बढ़ने के कारण यहां आज दूसरे राज्यों के मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले इस अस्पताल में 150 से 200 मरीजों की ओपीडी होती थी। अब मरीजों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिलने के कारण प्रतिदिन दो से ढाई हजार तक ओपीडी होती है।

अंबाला छावनी में कैंसर अस्पताल का निरीक्षण करते गृह मंत्री अनिल विज।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें