फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन रद्द होने की सूचना पर भड़के यात्री, प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला से दिल्ली के बीच चलने वाली अप डाउन ट्रेन को अचानक बंद करने के विरोध में रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह दैनिक यात्रियों ने डीआरएम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 14522 और 21 जो कि अंबाला से दिल्ली के बीच दोनों दिशाओं में आवागमन करती थी । रेलवे विभाग ने बिना नोटिस के इसे एक दिसंबर से बंद कर दिया है।
विज्ञापन

यात्रियों का कहना है कि करीब 50 गांवों के 300 मजदूर अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए फैक्टरी में काम करते हैं। ये मजदूर प्रतिदिन कस्बा से यमुनानगर का बस का किराया देने में असमर्थ हैं। ट्रेन बंद होने से इन मजदूरों को अपने परिवार के पालन पोषण की चिंता सताने लगी है। यात्रियों ने रेलवे विभाग से मांग की है कि इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए। इसके साथ ही अंबाला से सुबह के समय पैसेंजर ट्रेन की व्यवस्था की जाए ताकि मजदूर वर्ग अपने काम पर जाकर अपने परिवार का जीवन यापन कर सके। इस मौके पर अनिल, लक्की, प्रकाश, डिंपल, अन्यराज, शीशपाल, प्रताप, राजीव, तरुण, हरपाल सिंह, हिमांशु, रजत, विकास, गुरविंद्र, अमलोक सिह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें