हिसार में बंद ऑटो मार्केट।
- फोटो : संवाद
एशिया की सबसे बड़ी ऑटो मार्केट के व्यापारियों ने मार्केट बंद कर जताया रोष
इसी तरह हरियाणा के हिसार में पहलगाम आतंकी घटना के विरोध में एशिया की सबसे बड़ी ऑटो मार्केट के व्यापारियों ने मार्केट बंद कर रोष जताया। व्यापारियों ने मार्केट एरिया में पैदल रोष मार्च निकाला। पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पाकिस्तान आतकंवाद का पोषक देश है, जहां लगातार आतंकवाद फल-फूल रहा है। देश के निर्दोष लोगों की जघन्य हत्या करना कायरना हरकत है, जिसका सरकार कड़ा जवाब दे। इस कायराना हमले की घोर निंदा करते हुए भारत सरकार से मांग की है कि हमले के दोषी आतंकवादियों व उनके आकाओं को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि दोबारा इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो। इस दु:ख की घड़ी में समूचा राष्ट्र व विश्व के देश भी शोक संतप्त परिवारों के साथ है। भारत पाकिस्तान की इस कायराना हरकत का कड़ा जवाब देगा। किसी भी आतंकी को बख्शा नहीं जाएगा। हर एक आतंकी को उसके किए की सजा मिलेगी। आतंक की इस घटना के विरोध में पूरा देश एकजुट है।