अंबाला। धान की खरीद का कार्य अंतिम दौर में पहुंच गया है। अब जिले की मंडियों में कम ही धान की खरीद हो रही है। बुधवार को केवल पांच हजार 489 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। वहीं अभी तक कुल पांच लाख 68 हजार 929 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। इसमें से सबसे अधिक धान की खरीद हैफेड द्वारा की गई है। उन्होंने कुल तीन लाख 60 हजार 924 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। इसके अलावा डीएफएससी ने एक लाख 96 हजार 236 मीट्रिक टन धान खरीदा है। धान खरीद के साथ विभाग की ओर से उठान का कार्य भी तेजी के साथ किया जा रहा है। विभाग के अनुसार अभी तक कुल पांच लाख 57 हजार 419 मीट्रिक टन धान का उठान हो चुका है जो 97.98 प्रतिशत है।
बुधवार की स्थिति
छावनी से 94 मीट्रिक टन, नन्यौला 226.4 मीट्रिक टन, साहा से 2150 मीट्रिक टन, मुलाना से 1280 मीट्रिक टन, तलहेड़ी से 220 मीट्रिक टन, सरदेहड़ी से 400 मीट्रिक टन, नारायणगढ़ से 470, शहजादपुर से 453 मीट्रिक टन, कड़ासन से 195 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है।