फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्हारी बेटियों ने बिखेरा जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। हरियाणा बोर्ड की 12वीं कीपरीक्षा में अंबाला जिले में बेटियों का दबदबा रहा। जिले में 12 वीं की परीक्षा का परिणाम 87.20 प्रतिशत रहा है। जिले में छात्राओं का परीक्षाफल 89.54 प्रतिशत और छात्रों का परीक्षाफल 84.77 रहा। पूरे प्रदेश में अंबाला 15 वें स्थान पर है, जो काफी कम है।
विज्ञापन

हरियाणा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में इस बार जिले में तीनों संकायों से 8382 बच्चों ने भाग लिया था। इनमें से 7309 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। 818 विद्यार्थी परीक्षा में सफल नहीं हो पाए। जिले में इस बार कुल 4273 छात्राओं ने यह परीक्षा दी। इनमें से 3826 छात्राएं सफल हुई हैं। इसके अलावा जिले में इस बार 4109 छात्रों ने यह परीक्षा दी थी। इसमें से 3483 छात्र उत्तीर्ण हुए। 469 छात्र परीक्षा में सफल नहीं हो पाए। विभागीय अधिकारियों का कहना है इस बार परीक्षा परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा है लेकिन अगले साल अधिक मेहनत करते हुए इसमें सुधार किया जाएगा।
प्राइवेट परीक्षा देने वाले सभी परीक्षार्थी सफल रहे
अंबाला जिले में कुल 29 बच्चों ने प्राईवेट से परीक्षा देने के लिए फार्म भरा था। इसमें से केवल 17 ही विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया और सभी परीक्षार्थी पास भी हो गए हैं। इस हिसाब से अंबाला का प्राइवेट में परीक्षा परिणाम 58.62 प्रतिशत रहा है। वहीं प्रदेश में अंबाला 20 नंबर पर है। वहीं इसमें भी लड़कियों ने 6 में से 5 ने परीक्षा पास की है। वहीं 23 में से 12 ने परीक्षा पास की है।
विज्ञापन

हरियाणा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। इस बार 12वीं में 87.20 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। अगले साल और मेहनत कर इसे और बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा। सुधीर कुमार कालड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें