फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भ्रूण लिंग जांच के लिए कर रहे दूसरे राज्यों का रुख

विज्ञापन
विज्ञापन
तरुण अग्रवाल
विज्ञापन

अंबाला सिटी। अंबाला से लोग भ्रूण लिंग जांच के लिए पंजाब समेत अन्य राज्यों का रुख कर रहे हैं। हरियाणा में सख्ती के चलते दलाल लोगों को फंसाकर दूसरे राज्यों ले जाकर उनके भ्रूण की लिंग जांच करवा रहे हैं। इनमें दलाल सबसे ज्यादा पंजाब का रुख कर रहे हैं। हरियाणा स्थित अंबाला के स्वास्थ्य महकमे की टीम पंजाब में भी छापामारी कर ऐसे लोगों पर शिकंजा कस रही है। पंजाब में इस तरह के 23 छापे सफल भी हो चुके हैं।
इस छापामारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने न केवल भ्रूण लिंग जांच कराने वाले लोगों को पकड़ा, बल्कि इस धंधे में लिप्त दलालों व कथित डॉक्टरों पर नकेल कसने का काम किया। इन लोगों से अल्ट्रासाउंड मशीनरी इत्यादि उपकरण भी जब्त किए गए। नौ सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो अंबाला स्वास्थ्य महकमे ने इस तरह की सूचना पर 59 जगह छापे मारी है। इस दौरान विभाग की ओर से 27 मशीनों को सील भी किया गया।
विज्ञापन

वहीं, लिंग जांच करने में संलिप्त 16 डॉक्टरों को भी पकड़ा गया। पंजाब के साथ-साथ कुछ छापामारी उत्तरप्रदेश व उत्तराखंड में भी गई। सबसे अधिक छापामारी वर्ष 2016 में हुई।

इस राज्य में इतने सफल छापे
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिले आंकड़ों की माने तो विभाग की ओर से पंजाब में 23, यूपी में 4, हरियाणा में 27, रुड़की में 1 और देहरादून में 1 सफल रेड करते हुए भ्रूण लिंग जांच करने वालों पर शिकंजा कसा है। इन दौरान अंबाला में भी पकड़े गए कुल मामलों में से करीब 18 मामले कोर्ट में चल रहे हैं, परंतु अभी तक किसी भी मामले में निर्णय नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की माने तो उनकी ओर से कोर्ट में पुख्ता पैरवी की जा रही है, ताकि ऐसे लोगों को सजा दिलवाई जा सके।

इस तरह होती है कार्रवाई
भ्रूण लिंग जांच केंद्र की सूचना जैसे ही स्वास्थ्य विभाग को लगती है तो इस संबंध में तुरंत सीएमओ को सूचित किया जाता है। उसके बाद सीएमओ उपायुक्त को इस बारे में जानकारी देते हैं, ताकि जिस भी क्षेत्र में संबंधित जांच केंद्र चल रहा है, वहां की टीम भी मौके पर पहुंचकर इस कार्रवाई में सहयोग करे। इसके अलावा जिस भी जगह पर सफल रेड होती है। मामला भी उसी जिले में दर्ज करवाया जाता है।
विज्ञापन


छापों का ब्योरा
वर्ष-रेड
2015-09
2016-13
2017-07
2018-07
2019-02
2020-06
2021-09
2022-05
2023-01


हमारी टीम लगातार ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने के लिए तैयार है। विभाग ने कई सफल छापामारी कर ऐसे लोगों को पकड़ा भी है। जिनके कोर्ट केस चल रहे हैं। लोग भी सहयोग करें और ऐसे सूचनाएं उनके विभाग तक पहुंचाएं, ताकि लिंगानुपात को और सुधारा जा सके।
- कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें