अंबाला। नगर परिषद के संभावित चुनावों को लेकर पेंच फंस गया है। सोमवार को हरियाणा के निकाय विभाग ने एक अधिसूचना जारी की है, जिसके तहत आबादी संख्या के हिसाब से वार्ड निर्धारित किए जाएंगे। अगर ऐसा होता है तो नगर परिषद अंबाला छावनी का भी पूरा नक्शा बदल जाएगा। वार्डों का दोबारा से बार्ड बंदी करनी होगी। वहीं वार्डों की संख्या भी बढ़कर 31 से 32 हो सकती है। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्ड की तरह ही अब पिछड़ी-ए श्रेणी के वार्ड का भी आरक्षण होगा। निकाय चुनाव में यह बदलाव पहली बार किया जा रहा है। इससे पहले पंचायत के चुनावों में बीसीए श्रेणी के तहत आरक्षण दिया गया था। अब इसे निकाय चुनावों में भी लागू किया जा रहा है।
पिछले तीन महीने से नगर परिषद आगामी चुनावों को लेकर तैयारी कर रही थी, जिसके तहत कड़ी जद्दोजहद के बाद वार्डबंदी को अंतिम रूप दिया गया। 651 मृत व्यक्तियों की वोटों को काटकर अंतिम मतदाता सूची का भी प्रकाशन कर दिया गया था, लेकिन अब एकबार फिर इस पर पेंच फंस गया है। नए आदेशों के अनुसार, अब छावनी नगर परिषद का नए सिरे से नक्शा तैयार होगा और वार्डबंदी भी नए सिरे से कराई जाएगी। विदित हो कि 31 वार्ड में पहले एक लाख 76 हजार 409 मतदाता थे जो अब एक लाख 75 हजार 758 रह गए हैं। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 91 हजार 780 और महिला मतदाताओं की संख्या 83 हजार 971 तथा ट्रांसजेंडर की संख्या सात है।
वार्ड स्तर पर मतदाता
वार्ड नंबर- कुल मतदाता- पुरुष- महिला- अन्य
1 5122 2771 2351
2 4008 2085 1923
3 6606 3482 3124
4 7060 3649 3411
5 6932 3616 3314
6 7634 3945 3688
7 6011 3045 2966
8 6893 3536 3357
9 4833 2464 2369
10 4551 2504 2047
11 6138 3237 2901
12 4584 2479 2105
13 5721 2900 2821
14 4178 2114 2064
15 5231 2698 2533
16 5150 2637 2512 1
17 4068 2080 1986 2
18 4073 2147 1925 1
19 5198 2776 2422
20 5224 2797 2427
21 5639 3066 2573
22 7126 3761 3365
23 5127 2666 2461
24 7115 3714 3401
25 5175 2692 2483
26 4694 2405 2289
27 8011 4171 3840
28 5585 2905 2680
29 7215 3783 3432
30 5772 3012 2760
31 5084 2643 2441
-
31 में से 15 वार्ड हैं आरक्षित
हरियाणा चुनाव आयोग द्वारा मार्च माह में 31 वार्ड में से 15 वार्ड आरक्षित किए थे। ड्रा और जनसंख्या के आधार पर यह कार्य किया गया था। इसमें वार्ड 3,5,6,10,11,13,18,25 व 29 वार्ड को जनरल श्रेणी की महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया था। वहीं अनुसूचित जाति एससी श्रेणी के लिए वार्ड नंबर 4,20,23 और 31 निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार दो वार्ड 22 व 24 अनुसूचित जाति से संबंधित महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।
-
इस निर्णय पर विपक्ष ने आड़े हाथों लिया
सरकार निकाय चुनाव समय पर नहीं कराना चाहती है। जब इन्हें पहले ही पता था कि छावनी में एक लाख से अधिक मतदाता हैं तो इस प्रक्रिया को पहले ही कर लेना चाहिए था। यह चुनाव टालने की एक कोशिश है। सरकार को समय से चुनाव कराने चाहिए।ओंकार सिंह, प्रदेश प्रवक्ता, इनेलो
खबर में वर्जन और इनसेट आना है-