फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसए जैन कॉलेजमें साइंस फॉरम द्वारा ऑनलाइन पीपीटी प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
अंबाला शहर के एसए जैन कॉलेज में आयोजित ऑनलाइन पीपीटी प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र व अन्य । - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत एस. ए. जैन कालेज में पी. पी. टी. प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन किया गया। इसमें सनातन धर्म कॉलेज छावनी की बी. एस. सी. तृतीय वर्ष की छात्रा बिपाषा नागपाल ने बाजी मारी। साइंस फॉरम के तत्वाधान में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने ‘द ग्रेट इंडियन साइंटिस्ट’ विषय पर पी. पी. टी. के माध्यम से विस्तार में अपने विचार प्रस्तुत किए। इस प्रतियोगिता को दो चरणों में आयोजित करवाया गया।
विज्ञापन

प्रथम चरण में पंजाब और हरियाणा के कॉलेजों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रविष्टियां भेज कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। प्राप्त प्रविष्टियों में से 10 सर्वोतम प्रविष्टियों का चयन किया गया। प्रथम चरण में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. रजत गुप्ता, डॉ. सरोज रानी तथा डॉ. रष्मि धवन ने निभाई। दूसरे चरण में चयनित की गई प्रविष्टियों के प्रतिभागियों ने ऑनलाइन माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी।
निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ अनिल तोमर एवं डॉ. अंशुल बंसल ने निभाई। दूसरे चरण में सर्वश्रेष्ठ तीन प्रविष्टियों का चयन किया गया इसमें प्रथम स्थान सनातन धर्म कॉलेज छावनी की बी. एस. सी. तृतीय वर्ष की छात्रा बिपाषा नागपाल, द्वितीय स्थान दीन बंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टैक्नोलॉजी, मूरथल सोनीपत की छात्रा पारूल, तृतीय स्थान एसए जैन कॉलेज की बी. एस. सी. द्वितीय वर्ष की छात्रा दीक्षा एवं सांत्वना पुरस्कार के. एम. गवर्नमेंट कॉलेज, नरवाना के बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र ने प्राप्त किया। प्राचार्या डॉ. आभा बंसल ने प्रतिभागियों को उनकी प्रस्तुति के लिए सराहा एवं सभी स्टॉफ के सदस्यों को प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर बधाई दी। कार्यक्रम में साइंस फॉरम इंचार्ज प्रो. मिनी, डॉ. नवलीन कौर, डॉ. सुभाष सहगल, प्रो. विजय गेंद, प्रो. सुमिता, डॉ. अभिषेक तनेजा तथा डॉ. जयदीप अत्री ऑन लाइन माध्यम से जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें