फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करने की धमकी देकर एक लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करने की धमकी देकर पीडब्ल्यूडी बीएंडआर चंडीगढ़ के कर्मचारी से एक लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। कर्मचारी ने पुलिस अधीक्षक अंबाला को शिकायत भेजी है। स्थानीय कृष्णा कॉलोनी मिल्क रोड निवासी गौरव धीमान ने कहा है कि वह पीडब्ल्यूडी बीएंडआर चंडीगढ़ में कार्यरत है। उसके अनुसार, तीन फरवरी को करीब एक बजे उसके मोबाइल नंबर पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को भारतीय स्टेट बैंक की क्रेडिट शाखा का कर्मचारी बताया। उसने कहा कि यह कॉल आपके नए क्रेडिट कार्ड के सत्यापन के लिए की गई है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उसके पास क्रेडिट कार्ड है। इसके बाद आरोपी ने उसे क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करने की धमकी देकर सारी जानकारी प्राप्त कर ली। गौरव के अनुसार, इसके बाद 24 फरवरी को उसकी ईमेल पर बैंक से क्रेडिट कार्ड की स्टेटमेंट आई तो पता चला कि उसके क्रेडिट कार्ड से एक लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। पीड़ित ने बताया कि उसने क्रेडिट कार्ड उपयोग नहीं किया। आरोप है कि उक्त रुपये फोन करने वाले मोबाइल नंबर 7074579387 से निकाले गए हैं। नारायणगढ़ पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें