फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: ट्यूशन जा रहे बच्चों की बाइक को कार ने मारी टक्कर, भाजपा नेता के भतीजे की मौत, एक घायल

Fri, 20 Jan 2023 11:42 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला

सार

मृतक वंश रामपुर सरसेहड़ी के भाजपा वार्ड प्रधान फकीर चंद का भतीजा है। सूचना मिलते ही गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिवार को सांत्वना दी। साथ ही उन्होंने पुलिस को आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए गंभीरता से जांच के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों को सांत्वना देते गृहमंत्री अनिल विज। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित रामपुर सरसेहड़ी मोड़ पर शुक्रवार तेज रफ्तार कार ने दो छात्रों की बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। दर्दनाक हादसे में जहां 9 वर्षीय वंश की मौत हो गई, वहीं 14 वर्षीय छात्र रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। शव को छावनी नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रख दिया है जबकि रवि अस्पताल में ही उपचाराधीन है। पुलिस  को दी गई शिकायत में कहा गया है कि बाइक रवि का पिता चला रहा था।
विज्ञापन


वंश रामपुर सरसेहड़ी के भाजपा वार्ड प्रधान फकीर चंद का भतीजा है। सूचना मिलते ही गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिवार को सांत्वना दी। साथ ही उन्होंने पुलिस को आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए गंभीरता से जांच के निर्देश भी दिए। परिजनों ने बताया कि 9 वर्षीय वंश घर से ट्यूशन के लिए निकला था। हादसे की सूचना पाकर वह अस्पताल पहुंचे। इलाका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कार चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। हालांकि अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है कि आखिर वंश दूसरे छात्र से कहां और कैसे मिला था। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें