अंबाला। जिला नगर योजनाकार के दस्ते ने अर्बन एरिया शहर के गांव पत्ती अचारजां में लगभग दो एकड़ भूमि पर अवैध रूप से काटी गई कॉलोनी पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की। इसमें सड़कों के जाल और नीवों को ध्वस्त कर दिया गया। इस मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट व जिला नगर योजनाकार नरेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता रविन्द्र, कनिष्ठ अभियंता अभिषेक भारी पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे। नरेश कुमार जिला नगर योजनाकार ने आमजन से अपील की है कि प्रॉपटी डीलर कॉलोनी के रेगूलर होने का झांसा देकर प्लॉट बेच रहे हैं।