फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह मंत्री को दिखाए काले झंडे एक गिरफ्तार, रात को आमने-सामने हुए पुलिस और किसान

विज्ञापन
One arrested for showing black flags to Home Minister, police and farmers came face to face at night - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। चंद्रपुरी कॉलोनी में अपने कार्यकर्ता और कार्यालय सहायक अजय के घर से वापस आ रहे गृह मंत्री अनिल विज को युवा किसानों ने काले झंडे दिखाकर रोष जताया। इसके बाद रात करीब साढ़े 10 से साढ़े 11 बजे तक पुलिस ने सर्च अभियान चलाया और युवा किसान अमन मछौंडा को गिरफ्तार कर लिया। किसानों को जैसे ही पुलिस की इस कार्रवाई का पता चला तो भारी संख्या में एकजुट होकर वे पुलिस के पीछे-पीछे शास्त्री कट पर पहुंच गए। इनमें नवदीप जलबेहड़ा भी शामिल थे। पुलिस ने मौके पर उन्हें भी हिरासत में ले लिया। इससे मामले ने तूल पकड़ लिया और करीब 100 किसान एकजुट होकर अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे पर शास्री कट के पास सर्विस लेन पर धरना देकर बैठ गए।
विज्ञापन

किसानों ने रात करीब साढ़े 12 बजे चेतावनी दी कि यदि दोनों को नहीं छोड़ा तो हरियाणा-पंजाब में जाम लगा देंगे। इस दौरान डीएसपी रामकुमार मौके पर पहुंच चुके थे और पूरा एरिया पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका था। जानकारी के अनुसार, गृह मंत्री अनिल विज बुधवार को चंद्रपुरी कॉलोनी में अजय से उसके घर मिलने गए थे। अजय कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं। उनका हाल पूछने के बाद जब वह वहां से रात करीब साढ़े आठ बजे वापस लौट रहे थे तो चंद्रपुरी कॉलोनी में छोटी दीवार के पास पहले से खड़े किसानों ने काले झंडे दिखाकर रोष जताया। इस दौरान पुलिस ने भी किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। जब तक गृह मंत्री अनिल विज वहां से नहीं निकले तब तक उनका विरोध जारी रहा। रात साढ़े 12 बजे तक किसान जयसिंह जलबेहड़ा, किसान अमरजीत सिंह मोहड़ी, इनेलो प्रदेश प्रवक्ता ओंकार सिंह, बलकार सिंह, सतिंद्र सिंह सहित भारी संख्या में किसान मौके पर जमे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें