फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब टोल प्लाजा पर वाहन चालकों की होगी जेब ढीली

विज्ञापन
विज्ञापन
एक साल तक बिना टोल टैक्स के चंडीगढ़, अमृतसर और दिल्ली के बीच सफर करने वाले वाहन चालकों की मौज रही। मगर, अब उनको टोल प्लाजा पर जेब ढीली करनी पड़ेगी। टोल प्लाजा अधिकारियों ने 11 दिसंबर से नेशनल और स्टेट हाईवे पर स्थित सभी टोल प्लाजा शुरू करने की तैयारी कर ली है। सभी टोल प्लाजा को दुरुस्त कर दिया गया है। वहां कर्मचारियों को तैनात करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

दरअसल, किसान आंदोलन की वजह से पंजाब और हरियाणा में एक साल से भी अधिक समय से टोल प्लाजा बंद पड़े थे, क्योंकि टोल प्लाजा पर किसान धरने पर बैठे थे। टोल प्लाजा बंद होने के कारण वाहन चालक भी बिना रोकटोक के निकल रहे थे। अब किसान आंदोलन खत्म होने के साथ ही संबंधित कंपनियों ने टोल प्लाजा को दुरुस्त कर टैक्स वसूलने की तैयारी शुरू कर दी है।
कुल 11 टोल प्लाजा
चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच चार टोल प्लाजा आएंगे। यह टोल प्लाजा दप्पर, घरौंडा, पानीपत और मुरथल में हैं। इन टोल टैक्स से निकलने वाले वाहन चालकों को एक तरफ के सफर पर 250 रुपये से 300 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वहीं अमृतसर से दिल्ली के बीच सात टोल प्लाजा हैं। इसमें ढिलवां, निज्जरपुरा, लाडोवाल, शंभू, घरौंडा, पानीपत और मुरथल शामिल हैं। यहां वाहन चालकों को एक तरफ के सफर पर 450 से 500 रुपये देने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 दिसंबर को किसानों के उठते ही तुरंत प्रभाव से टोल प्लाजा पर कार्य आरंभ हो जाएगा। सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
-वीरेंद्र शर्मा, योजना निदेशक, नेशनल हाईवे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें