अंबाला। नगर परिषद की टीम ने वीरवार को छावनी बस स्टैंड के बाहर बने रैन बसेरों में रियायती रेट पर खाना देने वाली रसोई हटाई दी है। यह कार्रवाई नगर परिषद सचिव राजेश द्वारा की गई। उनका कहना था कि यह रसोई घर ट्रायल के तौर पर चलाया गया था।
योजना थी कि रैन बसेरे के साथ-साथ बस स्टैंड पर रियायती रेट में खाना परोस सकें। कुछ समय से लगातार उनकी शिकायत मिल रही थी कि नशे का सेवन कर लोग घूम रहे हैं और नियमों को ताक पर रखकर खाना बनाया जा रहा है। यहां तक कि नगर परिषद टीम के साथ भी चेकिंग के दौरान अभद्र व्यवहार किया गया था। ऐसे में टीम ने पहले उन्हें चेतावनी दी थी। हालांकि इस कार्रवाई के दौरान महिलाओं ने विरोध भी किया लेकिन परिषद की टीम ने कार्रवाई जारी रखी।