फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हर श्रमिक को मिलेगा रोजगार पत्र, पीएफ-ईएसआई और न्यूनतम वेतन की गारंटी : विज

विज्ञापन
अनिल विज, कैबिनेट मंत्री, हरियाणा सरकार।
विज्ञापन
अंबाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्तमान सरकार ने श्रम कानूनों में ऐतिहासिक एवं व्यापक सुधार किए हैं, इनका सबसे बड़ा लाभ देश के करोड़ों श्रमिकों को मिला है। अब हर श्रमिक को रोजगार पत्र, भविष्य निधि (पीएफ) खाता, ईएसआईसी के तहत स्वास्थ्य सुविधा और न्यूनतम वेतनमान की कानूनी गारंटी मिलेगी। हरियाणा के श्रम मंत्री अनिल विज ने रविवार को मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल में श्रमिक वर्ग को हमेशा नजरअंदाज किया गया, क्योंकि कांग्रेस नेता बड़े-बड़े सेठों के साथ उठते-बैठते थे और आम श्रमिक की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। विज ने कहा, कांग्रेस ने कभी आम आदमी के बारे में नहीं सोचा। उनकी पुरानी तस्वीरें उठा कर देख लो, उनके आसपास सिर्फ बड़े उद्योगपति दिखेंगे, आम मजदूर नहीं।
विज्ञापन


महिलाओं को नाइट शिफ्ट में काम करने की मिलेगी अनुमति
विज ने बताया कि पुराने कानूनों के कारण महिलाएं रात की ड्यूटी नहीं कर सकती थीं, इससे उनकी रोजगार संभावनाएं सीमित थीं। नई व्यवस्था में सरकार ने सुरक्षा और सुविधाओं की शर्तों के साथ महिलाओं को नाइट शिफ्ट में काम करने की अनुमति दी है। यह महिलाओं को समान अवसर और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है। इसके साथ ही अब समान काम-समान वेतन का सिद्धांत भी लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें