फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा मार्केट दुकानदारों को छह लाख रुपये बकाया जमा करने के नोटिस जारी, जताया विरोध

विज्ञापन
अंबाला शहर में कपड़ा मार्केट के दुकानदार उप निगम आयुक्त के साथ बैठक करते हुए। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
कपड़ा मार्केट के दुकानदारों ने मंगलवार को बुलाई गई नगर निगम के उप आयुक्त की बैठक में जमकर विरोध किया। निगम द्वारा की जा रही कार्रवाई को दुकानदारों ने सीधे तौर पर तानाशाही बताया। साथ ही निगम की कार्रवाई पर कोर्ट जाने की बात कही। नगर निगम के ऑडिट में कपड़ा मार्केट के करीब 50 से अधिक दुकानदारों में से प्रत्येक पर करीब छह लाख रुपये तक के एरियर व बकाया बना है। उप आयुक्त अमन ढांडा ने चेतावनी भी दी कि अगर दुकानदार बकाया राशि जमा नही करवाते हैं तो दिवाली के बाद दुकानों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। इससे खफा दुकानदारों ने मेयर से भी मुलाकात की। मेयर ने इस पर विचार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बता दें कि बकाया राशि जमा करवाने के लिए निगम की ओर से दुकानदारों को नोटिस देने का कार्य किया जा रहा है। दुकानदारों ने जब निगम से इतनी राशि का नोटिस भेजने का जवाब मांगा तो मंगलवार को नगर निगम के उप आयुक्त अमन ढांडा ने कपड़ा मार्केट के दुकानदारों की बैठक बुलाई। इस दौरान करीब 50 से अधिक दुकानदारों को उनके पिछले 22 साल व उससे अधिक समय पुराने एरियर व बकाया राशि के बारे में जानकारी दी।
नगर निगम ने जो एरियर बनाया है, वह पूरी तरह गलत है। हम किराया एडवांस में दे रहे हैं। हम समाधान के लिए निगम में गए थे, मगर कोई समाधान नहीं निकला है। अगर निगम हमारी बात नहीं मनाता है तो हमारे पास एक ही रास्ता है वह है कोर्ट का। हमें मजबूरी में वहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

- सुखविंद्र सिंह, प्रधान, सुपर, आर्दश, दुर्गा मार्केट एसोसिएशन।
दुकानदार मेरे पास आए थे। उनकी समस्या को सुना गया है। अब इस संबंध में आयुक्त से बात करेंगे कि क्या कुछ हो सकता है। अगर कुछ समाधान निकलेगा तो जरूर निकालेंगे।
- शक्तिरानी शर्मा, मेयर, नगर निगम, अंबाला।
यह दुकानदारों की अंतिम सुनवाई थी। इसमें उन्हें सभी की बकाया राशि बता दी है। जो दुकानदार एरियर व बकाया जमा नहीं करवाएगा, दिवाली के बाद उनकी दुकानों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। अगर किसी दुकानदार को अभी शंका है तो दिवाली के बाद वह निगम में आकर एरियर की जानकारी ले सकता है।
विज्ञापन

-अमन ढांडा, उप निगम आयुक्त, नगर निगम।

अंबाला शहर में कपड़ा मार्केट के दुकानदार मेयर शक्ति रानी के साथ बैठक करते हुए।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें