फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल के राजपुरा-बठिंडा सेक्शन पर 7 से 17 सितंबर तक चलेगा नॉन इंटरलॉकिंग कार्य, 13 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। मंडल के अधीन राजपुरा-बठिंडा सेक्शन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन बाधित रहेगा। छावनी से निकलने वाली इंटरसिटी सहित अनारक्षित ट्रेनें भी प्रभावित होंगी। 8 ट्रेनों को पूर्ण तौर पर रद्द रखा जाएगा तो 5 ट्रेनों के संचालन में भी बदलाव रहेगा। मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हरी मोहन ने बताया कि 7 से लेकर 17 सितंबर तक उक्त सेक्शन पर कार्य चलेगा। इस कारण लगभग 13 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
विज्ञापन

रद्द ट्रेनें
ट्रेन नंबर 04508/07 बठिंडा-दिल्ली-बठिंडा, 04525/26 श्रीगंगानगर-अंबाला-श्रीगंगानगर, 04711/12 श्रीगंगानगर-हरिद्वार-श्रीगंगानगर व ट्रेन नंबर 04521/22 दिल्ली-अंबाला-दिल्ली 12 से लेकर 14 सितंबर तक पूर्ण तौर पर रद्द रहेंगी।
बीच रास्ते रद्द
ट्रेन नंबर 04735 श्रीगंगानगर-अंबाला 7 से 17 सितंबर तक बठिंडा और अंबाला रेलवे स्टेशनों के बीच रद्द रहेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04736 अंबाला-श्रीगंगानगर भी 8 से 18 सितंबर तक उक्त दोनों स्टेशनों के बीच रद्द रहेगी।
विज्ञापन

बीच रास्ते रोककर
ट्रेन नंबर 1058 अमृतसर-छत्रपति शिवाजी टर्मिनल मुंबई 12 और 13 सितंबर को 1.40 घंटे की देरी से रवाना होगी, यानी ट्रेन अमृतसर रेलवे स्टेशन से सुबह 8.45 की जगह 10.25 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 02752 जम्मूतवी-नांदेड़ 12 सितंबर को 3.20 घंटे की देरी से रवाना होगी। ट्रेन जम्मूतवी रेलवे स्टेशन से सुबह 5.45 बजे की जगह सुबह 9.05 बजे रवाना होगी।
मार्ग परिवर्तन
ट्रेन नंबर 1058 अमृतसर-छत्रपति शिवाजी टर्मिनल 14 सितंबर को 2.35 घंटे देरी से चलेगी। अमृतसर रेलवे स्टेशन से ट्रेन सुबह 8.45 बजे की जगह सुबह 11.20 बजे रवाना होगी और धूरी-नाभा-पटियाला की बजाए लुधियाना-सरहिंद-राजपुरा के रास्ते छावनी जंक्शन की तरफ आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें