माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला। जिले में शनिवार को कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। हालांकि 36 मरीज कोरोना से मुक्त हो गए। शनिवार को मात्र 20 नए केस ही सामने आए जोकि पिछले करीब ढाई माह में सबसे कम हैं। शनिवार को संक्रमण दर 0.79 प्रतिशत रही जबकि अभी तक कुल संक्रमण दर 6.94 प्रतिशत चल रही है।
जिले में अब तक कोरोना से 497 लोगों की जान जा चुकी है और मृत्युदर करीब 1.64 प्रतिशत चल रही है। वर्तमान में जिले में 265 एक्टिव केस रहे गए हैं इनमें से 213 हो आइसोलेट हैं। जिलेभर के विभिन्न अस्पतालों में करीब 52 कोरोना संक्रमित मरीज जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं।
सरकारी अस्पतालों में इनमें से 37 ऑक्सीजन सपोर्ट और 10 वेंटिलेटर सपोर्टर पर हैं। जून महीने में 30 हजार 101 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे जा चुके हैं इनमें से करीब 2069 की रिपोर्ट लंबित है। 4 लाख 32 हजार 993 कुल सैंपल अब तक लिए गए हैं। इनमें से 29882 संक्रमित मिले हैं। इनमें से 29120 कोरोना से अब तक मुक्त हो चुके हैं।
अब तक 464985 लोगों को लगा टीका
जिले में अब तक 464985 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा चुका है। इनमें से 3 लाख 56 हजार 759 को पहला और 108226 को दोनों टीके लग चुके हैं। जिले में शनिवार को 2309 लोगों को ही टीका लग पाया। इनमें से 133 फ्रंट लाइन वर्कर को पहला, 82 को दूसरा, 18 से 44 आयु वर्ग में 1435 को पहला और 101 को दूसरा, 45 से 60 आयु वर्ग में 209 को पहला और 208 को दूसरा, 60 से अधिक आयु वर्ग में 55 को पहला और 86 को दूसरा टीका लगाया गया।